राठ: पठानपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
Rath, Hamirpur | Apr 25, 2026 हमीरपुर जनपद में राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।