हुज़ूर: कजलीखेड़ा: केके रिसॉर्ट के पूल में डूबने से विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करने वाले युवक की मौत
Huzur, Bhopal | May 16, 2026 भोपाल के कजलीखेड़ा में बने केके रिसार्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। दोस्तों ने बताया कि युवक को पूरी तरह से तैरना नहीं आता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।