शामली: बिहार निवासी 16 साल की किशोरी को शामली में पुलिस ने कुशलता से बरामद कर परिजनों को सौंपा
Shamli, Shamli | Apr 15, 2026 बुधवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया की मिशन शक्ति टीम थाना थानाभवन ने एक 16 वर्षीय किशोरी को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक किशोरी अपने परिजनों से बिछड गई थी। जो मूल रूप से बिहार राज्य की रहने वाली है। किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लेते हुए हाल में यमुनानगर हरियाणा में रहने वाले परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।