हज़ारीबाग: बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर