केतार: 15 साल पुरानी बेलाबार-नवाडीह सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग
Ketar, Garhwa | Jul 7, 2026 गढ़वा जिले के केतार प्रखंड में मुकुन्दपुर और केतार पंचायत को जोड़ने वाली बेलाबार-नवाडीह सड़क बदहाल हो चुकी है। करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उभरे पत्थर राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से आवागमन और मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि छात्र, किसान और व्यवसायी रोज इसी रास्ते से प्रखंड मुख्यालय ज