भिवानी: स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में विभिन्न बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।
एडीसी ने बैठक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा योजना, डिजीटल ट्रांजक्शन, राष्ट्रीय ग्रामीण व शहरी आजीविका मिशन, किसान पशु क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि नए खातों को सुरक्षा बीमा योजना के साथ अवश्य जोड़ें।