भिवानी: पंचायत भवन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेक्टर ऑफिसर को दिए जरूरी निर्देश
स्थानीय पंचायत भवन में लोकसभा क्षेत्र चुनाव के मद्देनजर बूथों की मैंपिग को लेकर सेक्टर ऑफिसर की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में नगराधीश ने सभी सेक्टर ऑफिसर को उनके क्षेत्र के तहत आने वाले सभी बूथों पर जाकर वहां सभी मूलभूत सुविधाओं की जांच करने व एक सप्ताह के अंदर- अंदर अपने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।