काशी चक: काशीचक थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने पौधारोपण किया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
काशीचक थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया.थानाध्यक्ष गौतम कुमार कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों ने परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए. थानाध्यक्ष ने आमजन से ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया.