सरमथुरा: सरमथुरा पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए ब्लॉक पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्ती की
धौलपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरमथुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सरमथुरा थाना पुलिस क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बरोली नर्सरी के पास अवैध रूप से ब्लॉक पत्थरों का परिवहन करते ह