कानपुर: बाबा घाट पर तीन युवकों के डूबने के मामले में आया नया मोड़,मृतक के पिता ने चौथे दोस्त के खिलाफ दी हत्या की तहरीर
बाबा घाट पर तीन युवकों के डूबने के मामले में नया मोड़ आया है। तीनों में से एक के पिता ने कोतवाली थाने में तहरीर देते हुए चौथे दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।उन्होंने सबूत के तौर पर पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। थाना प्रभारी ने बताया शक के आधार पर चौथे दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने मृतकों के मोबाइल पुलिस को बरामद करवाए।