कानपुर: किदवई नगर पुलिस ने गांजा बेचने वाली महिला को किया गिरफ्तार,गांजा बेचते वीडियो हुआ था वायरल
सोशल मीडिया पर एक महिला का गांजा बेचते हुए वीडियो वायरल हुआ था। किदवई नगर थाने की पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी की वीडियो में दिख रही महिला मधु को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 260 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।