कानपुर: नौतपा से बड़ी मरीजों की संख्या, कानपुर में भीषण गर्मी का कहर
नौतपा शुरू होते ही पूरा शहर झुलस रहा है। अस्पतालों में उल्टी, पेट दर्द, लूज मोशन, घबराहट, बीपी लो जैसी समस्याएं लेकर मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इमरजेंसी में बहुत से ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनका बीपी एकदम लो हो जा रहा है और बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, रोजाना 50 से अधिक मरीज मेडिसिन विभाग में भर्ती किए जा रहे हैं।