कानपुर: चकेरी के अहिरवा में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, महिला के साथ मारपीट का आरोप
चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवा में प्लॉट पर जबरन कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।वहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दबंग पर महिला के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया के जरिए पुलिस आयुक्त से शिकायत की। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया प्रकरण संज्ञान में है,जांच की जा रही है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।