शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त को 100 करोड़ के सरकारी भूमि घोटाले में किया गया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। संभल में करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर फर्जी पट्टा आवंटन और अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने वर्तमान में शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संभल नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर रहते हुए उन्होंने नियमों के विपरीत फर्जी पट्टों के आवंटन में भूमिका निभाई।