ब्यावरा: ब्यावरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 15 दिवसीय प्रांतीय संघ शिक्षा वर्ग के तहत पथ संचलन निकाला गया
Biaora, Rajgarh | May 23, 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा ब्यावरा शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में 15 दिवसीय प्रांतीय संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को शाम 7:00 बजे करीब ब्यावरा शहर में पथ संचलन निकाला गया। जिसमें 31 जिलों से आए करीब 200 व्यावसायिक स्वंय सेवक शामिल हुए।