कोडरमा: कोडरमा न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत में 18 मामलों का निष्पादन, ₹1.39 लाख की वसूली
कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन शनिवार को 11 बजे किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है तथा इसके निर्णय अंतिम होते हैं।