नजीबाबाद: नजीबाबाद में बर्तन की दुकान पर चोरों ने नगदी पर किया हाथ साफ
शुक्रवार 2:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर नजीबाबाद के श्री सिद्धिविनायक मंदिर के सामने पुरुषोत्तम बर्तन वाले की दुकान पर चोर के द्वारा बुधवार व बृहस्पतिवार की बीती रात्रि चोर के द्वारा बर्तन की दुकान में गले में रखे ₹70000 नगदी पर हाथ साफ किया गया है। शुक्रवार को जब दुकान मालिक विपिन अग्रवाल द्वारा दुकान के गले में देखा गया तो गले से ₹70000 गायब मिले।