आगरा: मऊ मौजा अंतर्गत तक्षशिला कॉलोनी में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए गए कमर्शियल काम्प्लेक्स को किया सील,दिया नोटिस
Agra, Agra | May 22, 2024 आगरा विकास प्राधिकरण ने हरीपर्वत वार्ड के मौजा मऊ अंतर्गत तक्षशिला कॉलोनी में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे कमर्शियल काम्प्लेक्स को सील कर दिया हैं। यह कमर्शियल निर्माण बिल्डर आशुतोष के द्वारा बनवाया जा रहा था। पूर्व में बिल्डर को काम रोकने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाबजूद मौके पर काम जारी था।