आगरा: औषधि विभाग द्वारा फव्वारा मार्केट से जांच के लिए भेजे गए दवाई के 39 नमूने हुए फेल, ड्रग असिस्टेंट कमिश्नर ने दी जानकारी
Agra, Agra | May 22, 2024 औषधि विभाग के द्वारा फव्वारा मार्केट पर छापा मार कार्यवाही की गई थी, इस दौरान औषधि विभाग के द्वारा जांच के लिए नमूने भी भेजे गए थे, इन नमूनों में से 39 नमूने फेल साबित हुए हैं। असिस्टेंट कमिश्नर अतुल उपाध्याय ने बताया है कि 45 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, एवं दोषी पाए गए 12 कंपनियों व फर्मों के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।