आगरा: हॉस्पिटल रोड सिंधी बाजार में रेडीमेड मार्केट में आधा दर्जन से अधिक दुकानों में लगी भीषण आग
Agra, Agra | May 22, 2024 हॉस्पिटल रोड सिंधी बाजार में कपड़ा मार्केट में अचानक से भीषण आग लग गई, आग की चपेट में आधा दर्जन से अधिक दुकान आ गई, दुकानों पर बैठे दुकानदारों की जान आफत में आ गई, देखते ही देखते आगे विकराल रूप धारण कर लिया, चारों तरफ धुएं के बादल छा गए, आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर विभाग के द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।