शामली: शामली में पुलिस ने बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने के आरोप में राझड़ निवासी मैकेनिक को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 8, 2026 बुधवार की शाम 7 बजे शामली के थाना आदर्श मंडी से बताया गया कि स्थानीय पुलिस ने बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने के आरोप में गांव राझड निवासी मैकेनिक मोंटी पुत्र कृष्णपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मैकेनिक के कब्जे से मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 1 बाइक और 3 अन्य साइलेंसर बरामद किए गए हैं। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।