लखीमपुर: डीसी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों को दबंगों ने पीटा, जान से मारने की दी धमकी
सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के डीसी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में पोस्टमार्टम हाउस पर काम करने वाले कर्मचारियों इरफान,भल्लर व परवेज को पड़ोस के 6 लोगो ने पीट दिया था। भल्लर की पत्नी निशा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों ने बीती देर रात पीड़ितों को धमकी दी है। पीड़िता ने सदर कोतवाली में शिकायत की है।