दलौदा: तहसील कार्यालय के सामने मल्टी एक्सल ट्रेलर में पीछे से जा घुसा ट्रक, हादसे में 1 की हुई मौत व 1 घायल
मल्टी एक्सल ट्रेलर ने दलौदा में महू-नीमच हाईवे रोड तहसील कार्यालय के सामने अचानक ब्रेक लगाया, तभी पीछे चल रहा ट्रक उसमें जा घुसा। क्लीनर की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।