महाराजपुर पुलिस ने एक युवक को नर्मदा नदी की अथाह गहराई में डूबने से बचाकर बड़ी घटना होने से टाल दिया। मंगलवार कसे शाम चार बजे युवक घर से नाराज होकर नर्मदा नदी के तट सुरंगदेवरी में बैठा था, जिसे उस पार सहस्त्रधारा घूमने आए लोगों ने देख लिया। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची।