अजीतमल: एसडीएम के हस्तक्षेप से गांधी नगर स्थित सब्जी मंडी विवाद सुलझा, रास्ता छोड़कर टीनशेड का निर्माण शुरू
नगर पंचायत बाबरपुर के मोहल्ला गॉद्यीनगर स्थित सब्जी मंडी में टीनशेड निर्माण को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को समाधान दिवस पर सुलझ गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निखिल राजपूत के मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुनने और संतुलित निर्णय देने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। बताया गया कि नगर पंचायत द्वारा सब्जी मंडी में टीनशेड निर्माण का प्रस्ताव पास कर टेंडर प्