जगदलपुर: जगदलपुर के नए पुल पर रफ्तार का कहर, बस की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
शहर के नया पुल पर मंगलवार की सुबह 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बस चालक ने सुबह की सैर पर निकले एक युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।आसपास के लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।