चैनपुर पूर्णिमा कुमारी द्वार चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में नवाडीह पंचायत भवन का जायजा लिया,जहां भवन की संरचनात्मक स्थिति,कार्य संचालन,अभिलेख संधारण एवं पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।इसके उपरांत नवाडीह सहित अन्य गांवों में स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।