मंडुवाडीह क्षेत्र के नाथूपुर में एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत नाथूपर स्थित बीएलडब्लू प्रशासनिक भवन के सामने लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया।