सेतु निगम के पिलर के लिए शिफ्ट की मजार , हाईकोर्ट ने स्टे लगाया
वाराणसी के कज्जाकपुरा फ्लाईओवर निर्माण के दौरान लाट भैरव मंदिर के पीछे हो रहे नवनिर्माण पर आपत्ति के बाद कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोर्ट की यथास्थिति का हवाला देते हुए कार्य रुकवा दिया गया।