अनूपपुर: ग्राम पंचायत परसवार सहित कई गांवों में 8 साल बाद भी पटवारी भवन बेकार, बिजली-पानी के अभाव में खंडहर बनने की कगार पर
अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवार सहित कई गांवों में लाखों की लागत से बने पटवारी भवन आज भी उपयोग से बाहर हैं। 8 वर्ष बाद भी इन भवनों में न बिजली की स्थायी व्यवस्था है, न पानी की सुविधा और न ही बाउंड्रीवॉल, जिससे सुरक्षा भी कमजोर बनी हुई है। दुलहरा में भवन पर ताला लगा है, जबकि हरी में अतिक्रमण की स्थिति है।