कानपुर: चकेरी थानाक्षेत्र के सनिंगवा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप, पुलिस ने पानी डालकर बुझाई चिता
चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय मृतक की पत्नी और बच्चे मायके में थे। मायके से आने के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि पति का मर्डर कर दिया गया है। पुलिस शुक्रवार 11:00 बजे आनंद आनंद सिद्धनाथ घाट पहुंची और जलती चिता में पानी डालकर आपको बुझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।