गोरखपुर: नगर निगम के सदन में आज सदन की 6वीं बैठक हुई संपन्न, विभिन्न विकास कार्यों पर हुई चर्चा
गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव के अध्यक्षता में आज नगर निगम के सदन की छठवीं बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर गोरखपुर के नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल भी मौजूद रहे। सदन की बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न विकास कार्यों के धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई। वार्ड में चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।