गोरखपुर: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के चिड़ियाघर के पास बाइक सवार को बचाने में कार पलटी, दो व्यक्ति हुए घायल
आज दोपहर में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के चिड़ियाघर के पास एक कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हुए घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कार को सीधा कराकर आवागमन को सुचारू बनाए।