गोरखपुर: पुलिस ऑफिस में एसएसपी ने आए हुए फरियादियों की सुनी फरियाद, निस्तारण के दिए निर्देश
एसएसपी डॉक्टर गौरव गुरुवर ने पुलिस ऑफिस के अपने दफ्तर में आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी। दो दर्जन से ज्यादा फरियादियों ने एसएसपी से मुलाकात कर अपनी समस्या उनको बताइए। एसएसपी ने समस्या सुनने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी और थाने को निर्देशित किया कि पीड़ितों के प्रार्थना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।