गोरखपुर: जिले में 73 फ़ीसदी धन खरीद का लक्ष्य हुआ पूरा, 210 सरकारी केंद्रों पर की गई खरीद
जिला प्रशासन ने धान खरीद के लिए 210 सरकारी केंद्र बनाए थे। जहां पर किसान अपने धान को लाकर सरकारी दर पर बेचने का काम करते थे। जिले में कुल 190000 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था। जिसे में जिला प्रशासन ने तकरीबन 73 फ़ीसदी का लक्ष्य पूरा कर लिया। एडीएम ने कहा कि इस बार धान की फसल थोड़ी खराब होने की वजह से लक्ष्य की प्राप्ति शत प्रतिशत नहीं हो पाई।