खरगोन जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों ने गेहूं खरीदी में देरी, अवैध शराब, रेत उत्खनन और अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को लेकर सरकार पर तीखे आरोप लगाए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एसडीएम वीरेंद्र कटारे को ज्ञापन सौंपा।