नरसिंहपुर: जरजोला रोड़ पर राज राजेश्वर बिहार कॉलोनी में चोरो ने ताले तोड़कर की चोरी
कोतवाली थाना अंतर्गत जरजोला रोड़ पर राजेश्वर बिहार कॉलोनी में अतुल चौरसिया के बन्द पड़े मकान में देर रात चौरो ने ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दे दिया वही पड़ोसियों की सूचना पर जब अतुल चौरसिया मौके पर पहुँचे तो कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल की वही किसी भी प्रकार का कोई सबूत हाथ नही लगा वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।