मैक्लोडगंज में पेचकस से गाड़ियों के टायर फाड़ने की घटना, वाहन मालिक परेशान ।
मैक्लोडगंज क्षेत्र में वाहनों को नुकसान पहुँचाने की एक घटना सामने आई है। बीती रात क्षेत्र की एक प्रसिद्ध पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों के आगे के दोनों टायरों को कथित तौर पर पेचकस से पंचर कर फाड़ दिया गया । इस घटना से प्रभावित वाहन मालिक काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। घटना के संबंध में जानकारी और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान हो सके ।
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जाँच करने और दोषी की पहचान होने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी! पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच से भी घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं ।
#meclodganj