नानपारा: बलहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, 'नियमित जाओ, मन लगाकर पढ़ो' का दिया संदेश
बलहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भक्तपुर, सविलियन विद्यालय ठाकुर टेपरी सहित कई स्कूलों में लगभग एक महीने की गर्मी की छुट्टियों के बाद लोटे बच्चों का भव्य स्वागत गया। विद्यालय परिवार ने छात्रों के माथे पर तिलका सकार उनका अभिनंदन किया और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया इस दौरान स्कूल का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।