शुक्रवार को नर्मदापुरम के बालागंज क्षेत्र में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान संगीता मेषकर से 33 पेटी और गुड्डी बाई मेषकर से 5 पेटी देशी/विदेशी शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर दोनों मामलों में 38 पेटी देशी एवं विदेशी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग रु3,65,000 आंकी गई है।