सूरजपुर: जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा, शिविरों में त्वरित निराकरण होगा
सूरजपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसमें आगामी चरण 4 मई से 18 मई और 1 जून से 15 जून तक होंगे। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर सभी तहसीलों—सूरजपुर, प्रतापपुर, ओड़गी, बिहारपुर, रामानुजनगर, भैयाथान, भटगांव, लटोरी और प्रेमनगर।