कटघोरा: जटगा वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों का बढ़ा खतरा, तेंदूपत्ता संग्राहकों पर सूअर और भालू का हमला, तीन घायल
Katghora, Korba | May 10, 2026 कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान वन्यजीवों के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। अलग-अलग घटनाओं में जंगली सूअर और भालू के हमले से महिला समेत तीन ग्रामीण घायल हो गए। घटनाओं के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्राम पंचायत अमलडीहा के आश्रित मोहल्ला कचोरापारा निवासी रामकुंवर,तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थीं।