बारुन: मेह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, करीब 2000 लोगों की हुई मुफ्त जांच
बारूण प्रखंड अंतर्गत ग्राम मेह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 2000 से अधिक लोगों ने भाग लेकर विभिन्न रोगों की जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया।