हनुमानगढ़: मक्कासर गांव में CNG गैस टैंकर में हुआ रिसाव, चालक टैंकर छोड़कर हुआ फरार
मक्कासर गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।दरअसल सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक सिलेंडर लीक हो गए जिससे अफरातफरी मच गई और भारी मात्रा में गैस हवा में फैल गई। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जंक्शन पुलिस के चालक ने जान पर खेलते हुए ट्रक को गांव से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया