खजनी: कूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में खजनी पुलिस ने ₹10,000 के इनामिया आरोपी दिनेश यादव को किया गिरफ्तार
जनपद गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने दिनेश यादव पुत्र रामप्रीत यादव, निवासी ग्राम कुआँ बुजुर्ग कमरदेवा ढकहा बाजार थाना खजनी को गिरफ्तार किया।