हनुमानगढ़: जिले के चक 10 एमओडी में खाला निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता सुधार के लिए दिए गए निर्देश
जिले के चक 10 एमओडी, गांव अयालकी में खाला निर्माण कार्य का सीएडी अधीक्षण अभियंता निरंजन लाल मीना ने बुधवार को अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया और निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।