अंबिकापुर: अंबिकापुर के गोधनपुर चौक में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में उपचार जारी
गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर के गोधनपुर चौक में मंगलवार की दोपहर स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी। गंभीर स्थिति में बाइक सवार को स्थानीय लोगों के द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है सूचना पर गांधीनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।