सुसनेर: मेला ग्राउंड के शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत! जनसहयोग से हुआ नलकूप खनन, कन्याओं ने पूजन कर की शुरुआत
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तीथि पर आज शनिवार की सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड स्थित शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये जन सहयोग से नलकूप खनन करवाया गया है। यहा विधिवत कन्याओं के हाथों पूजन कर इसकीं शुरुआत की गई। नलकूप खनन हो जाने से मन्दिर में पेयजल सम्बंधित समस्या का समाधान हो जायेगा।