जसवंतनगर: पालिका बाजार में निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क आईवीएफ शिविर का आयोजन, 76 दंपतियों ने लिया परामर्श
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा और ट्रस्टी डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क आईवीएफ एवं बांझपन परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर में पुष्पांजलि हॉस्पिटल, आगरा की आईवीएफ विशेषज्ञ *डॉ. दीक्षा शर्मा* ने 76 महिला-पुरुषों की जांच रिपोर्ट देखकर परामर्श दिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि आईवीएफ तकनीक से अब कई निःसंतान दंपतियों को संतान सुख मिला है।