गिरिडीह: अंबाटांड़ तालाब में नहाने के दौरान आठ वर्षीय छात्र की डूबने से हुई मौत, सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अंबाटांड़ तालाब में नहाने के दौरान आठ वर्षीय छात्र फरहान अंसारी की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को 3 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक झगरी निवासी कलीम अंसारी का पुत्र था और झगरी उत्क्रमित विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह फरहान रोज की तरह विद्यालय गया था।